फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसआई को लगाई फटकार, सीओ ट्रैफिक तलब

विज्ञापन
jaam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गन्ना वाहनों से फैली अव्यवस्था पर सख्त हुए एसपी
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने को दिए धरातल पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
पीलीभीत। पिछले कई दिनों से गन्ना वाहनों से बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था पर एसपी कलानिधि नैथानी सख्त हुए। टीएसआई को कार्यालय बुलाकर जमकर फटकार लगाई, साथ ही सीओ ट्रैफिक को भी तलब किया। इस दौरान गन्ना वाहनों पर सख्ती कर धरातल पर व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए है। ऐसा न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बता दें कि शहर की चीनी मिल की शुरूआत के बाद से ही पहले बेपटरी यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। टनकपुर हाईवे पूरी तरह से जाम की गिरफ्त में आ गया है। गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा, रामलीला रोड समेत कई इलाकों में दिन हो या रात गन्ना वाहन मुसीबत बने हैं। ओवरलोड, ओवरहाइट हादसे का सबब बना है, जिससे पब्लिक खासा परेशान है। जनता की इस समस्या को एक अभियान के तौर पर अमर उजाला ने लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया। सोमवार को एसपी ने अमर उजाला में प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेकर सख्ती दिखाई है। एसपी कलानिधि नैथानी ने टीएसआई दुर्गा सिंह को तलब कर जमकर फटकार लगाई। गन्ना वाहनों से जाम की समस्या आने पर कार्रवाई को तैयार रहने की चेतावनी दी गई और धरातल पर तीन दिन के भीतर सुधार के सख्त निर्देश दिए हैं। उधर, सीओ ट्रैफिक कमल सिंह को भी तलब कर इस समस्या को लेकर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इसमें हाईवे पर स्थित पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी शामिल किया गया है। अब देखना यह है कि एसपी की सख्ती के बाद शहरवासियों को गन्ना वाहनों के जाम निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अफसरों को जाएगा पत्र
गन्ना सीजन की शुरूआत के बाद से हाईवे पर काल बनकर दौड़ रहे गन्ना वाहनों में नियम पालन कराने का जिम्मा परिवहन विभाग के अफसरों पर है। इसके बावजूद एआरटीओ की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसे में एसपी की ओर से परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा, ताकि एआरटीओ की कार्रवाई के लिए जिम्मेदारी तय की जा सके।

चीनी मिल गेट पर लगेगी ड्यूटी
एसपी ने गन्ना वाहनों से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए टीएसआई को एक कर्मचारी की ड्यूटी चीनी मिल गेट पर लगाने को कहा है। चीनी मिल से सड़क पर वाहनों की कतार लगते ही उसका काम होगा कि वह सूचित करे, इसके बाद वाहनों को आउटर पर ही रोका जाएगा। बाहरी इलाके में वाहनों को रोक, कम संख्या में प्रवेश देने के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि किसी तरह के दबाव में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। बनाई गई रणनीति का रिहर्सल से मंगलवार से शुरू कर दिया जाएगा। कंट्रोल रूम से इसका संचालन होगा। व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तीन दिन दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो इंस्पेक्टर की भी तैनाती की जाएगी। इसमें लापरवाही पाई गई तो, कार्रवाई तय है।
- कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें