खेकड़ा (बागपत)।
नगर के अर्वाचीन पब्लिक स्कूल एवं सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में तीसरे दिन सर्वतों भद्र मंडल पंचांग पीठ आदि धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही भक्ति संगीत में मंत्र मुग्ध होकर श्रद्धालु झूमते रहे।
नगर के जैन कॉलेज मार्ग स्थित सीताराम मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने प्रवचन एवं भजनों की गंगा यमुना में एक साथ डुबकी लगा धर्म लाभ उठाया। पंडित यज्ञेश आचार्य ने भगवान गणेश के 108 नामों की महिमा का गुणगान कर कहा यदि प्रतिदिन मनुष्य इन नामों को मन में याद भी कर लें तो उसे सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है। भगवान गणेश के प्रत्येक नाम में उनके गुण, महत्ता व उनका प्रताप छिपा है। भजन के दौरान श्रद्धालु डांडिया की धुन पर जमकर झूमे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मास्टर जयबीर सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, देवेश कौशिक, हरिओम शर्मा, विपिन शर्मा, नीतिश, प्रवीन शर्मा, संजय शर्मा, अंकुर गौड़, राजेश वर्मा, मधुर अग्रवाल, भूपेश गुप्ता, मुक्ता गौड़, स्वेता, सपना आदि रहे।
अर्वाचीन पब्लिक स्कूल में अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में चल रहे श्री गणेश महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को पंडित पीयूष शास्त्री ने सर्वेतों भद्र मंडल पंचांग पीठ चौदस मार्दिका नव ग्रह पूजन कराया। इसमें श्रद्धालुओं ने यज्ञोपवीत वस्त्र नवेद, पुष्प फल अर्पित कर धर्म लाभ उठाया। धर्म संघ के महामंत्री उमेश शर्मा ने कहा भगवान गणेश अनेकों स्वरूपों में भक्तों का उद्धार करते हैं। इनकी भक्ति करने से मनुष्य का जीवन सुखदायी हो जाता है। इस दौरान नरेश शर्मा, प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा, उमेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, दीपक शर्मा, पुुनीत शर्मा, राजेश शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, प्रवीन यादव, अतुल रुहेला, अजय कुमार, मुकेश शर्मा आदि रहे।