फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसरत है, काबा का दीदार करूं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मक्का और मदीना की मुकद्दस यात्रा पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को शहर समेत जिले के अधिकांश हज जायरीन रवाना हुए। इस बार जिले से 223 खुशकिस्मत मुकद्दस यात्रा पर रवाना होंगे। इनमें से अधिकांश हज जायरीन लखनऊ स्थित हवाई अड्डे से पांच अगस्त को मदीना शरीफ रवाना होंगे।
विज्ञापन

लब्बैक अल्लाहहुम्मा लब्बैक (हाजिर हूं, ऐ खुदा मैं हाजिर हूं) की सदाओं के साथ हज ए बैतुल्ला के लिए शहर से बृहस्पतिवार को हज यात्रियों के जत्थे रवाना हुए। इस बार हज सफर को कूच करने वालों में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हाजी अफरोज जिलानी क बड़े भाई मोहम्मद जुबैर जिलानी व उनकी पत्नी, मोहम्मद अजमल साबरी, मुजाहिद बख्श शम्सी, नफीस अहमद, खुर्शीद खान, अहमद सईद, हसीब शम्सी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद उसमान, मोहम्मद अकरम, हाफिज मोहम्मद अहमद, फसीउर्रहमान, सईद बेग, अब्दुल कय्यूम, मंजूर अहमद, समेत करीब 223 हज आवेदक शामिल है। शहर से बृहस्पतिवार को व्यापारी मोहम्मद जुबैर जिलानी व उनकी पत्नी समेत कई अन्य हज जायरीन रवाना हुए। इस दौरान हज जाने वालों के घर विदा करने वालों का जमावाड़ा लगा रहा। हज जायरीनों का रवाना करने के दौरान जहां परिवारीजन व मोहल्लेवासी नजर आए वहीं स्थानीय अंजुमनें भी नात ख्वानी करते दुआ की अपील करती नजर आई। हज जायरीनों का जगह जगह फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। देर शाम तक हज जायरीनों की रवानगी का सिलसिला चलता रहा। अधिवक्ता जिला उल इस्लाम ने बताया कि जिले के अधिकांश हज आवेदकों की फ्लाइट लखनऊ हवाई अड्डे से पांच अगस्त को है। हज हाउस लखनऊ में हज आवेदकों को दो दिन पूर्व आमद करानी होती है। विदा करने वालों में मोहम्मद अफरोज जिलानी, शकीलउर्रहमान, वजाहत शकील, मोहतशिम मलिक, चेयरमैन एजाज अहमद, अब्दुल कय्यूम, हाजी कमालउद्दीन, हाजी इंतेजार अहमद, नासिर कमाल, मारुफ अंसारी, शोयेब अली, मोहम्मद जफर इराकी, मोहम्मद हारून, जलील अंसारी, आसिफ अली कादरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें