फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण माफी को आधार से जोड़े बैक खाते

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फसल ऋण मोचन योजना केे तहत ब्लाकों पर कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने प्रधानों एवं किसानों से योजना की जानकारी दी और इसका लाभ लेने के लिए फसल ऋण खातों को आधार से लिंक करने की अपील की।
विज्ञापन

कर्ज माफी के लिए सरकार ने फसल ऋण मोचन योजना शुरू की है। इसकी जानकारी किसानों तक पहुंचने के लिए शासन के निर्देश पर ब्लाक स्तरीय गोष्ठियां प्रारंभ की गई हैं। ललौरीखेड़ा ब्लाक में एआर कोआपरेटिव राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। उन्होंने ऋण माफी के बाबत शासन से प्राप्त निर्देशों को पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2016 को जिन किसानों के खाते में फसल ऋणी है उनका एक लाख रुपये तक ऋण माफ किया जाएगा, लेकिन इससे लिए किसानों को ऋण खाते को आधार से लिंक करना होगा। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों से भी क्षेत्र में योजना प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। बीडीओ/पीपीओ डॉ. मुकेश गौतम, एडीओ मोहम्मद रिजवान मौजूद रहे। वहीं एक दिन पूर्व मरौरी ब्लाक में जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने किसानों को ऋण माफी योजना की जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत पवन शुक्ला, एडीएम कृषि पीपी सिंह, प्रदीप मिश्रा सहित कई अधिकारी, प्रधान, पंचायत सचिव ग्रामीण मौजूद थे।
माधोटांडा। ब्लाक सभागार में कृषि उपनिदेशक डीबी सिंह ने किसानों को फसल ऋण मोचन योजना के बारे में समझाया और इसके लिए किसानों के स्तर से की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। यहां प्रभारी बीडीओ/डीडीओ एसके उपाध्याय, एडीओ पंचायत कौशलेंद्र सिंह चौहान सहित लोग थे।
विज्ञापन

अमरिया। ब्लाक में जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव ने किसानों को फसल ऋण मोचन योजना की जानकारी दी। उन्होंने इसकी प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि बैंकों से प्राप्त डाटा का वेबसाइट पर ऑनलाइन किया गया है। कृषि विभाग से जांच के बाद शासन इसे स्वीकृति देगा। इसके बाद किसानों के खातों में धनराशि भेजी जाएगी। यहां बीडीओ सुभाष नेमा सहित कई अधिकारी कर्मचारी एवं प्रधान थे।
पूरनपुर। तहसील सभागार में एआर को-ऑपरेटिव राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां एसडीएम शशिभूषण राय, बीडीओ ऋषिपाल सिंह, एसडीओ कृषि ऋतुषा तिवारी, एडीओ कृषि अनिल कुमार गौतम, एडीसीओ हरेंद्र पांगती सहित कई लोग थे।
बिलसंडा। ब्लाक सभागार में कृषि उपनिदेशक डीबी सिंह की अध्यक्षता में कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने किसानों को फसल ऋण मोचन योजना की विस्तार से जानकारी देकर किसानों से अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के अपील की। यहां बीडीओ सतीश पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
बीसलपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू ने ब्लाक सभागार में किसानों को ऋण माफी योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैक से ऑनलाइन प्राप्त डाटा की जांच के बाद ऋण माफी की धनराशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें