फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों व बाढ़ का कार्य देखने वाले तीन अधिशासी अभियंता हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद में सिंचाई विभाग की नहरों व बाढ़ का कार्य देखने वाले तीन अधिशासी अभियंताओं को हटा दिया गया। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद को पदोन्नति कर अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। वहीं हेड वर्क्स खंड के दीपक यादव को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

सरकार बनने के बाद यह माना जा रहा था कि शारदा सागर व हेड वर्क्स खंड के अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है। इसके पीछे वजह सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा शारदा सागर व गोमती उदगम स्थल पर कराए कार्यों की जांच के आदेश होना बताई जा रही थी। वही हेड वर्क्स खंड द्वारा शारदा नहर पर कराए गए कार्यों की जांच के आदेश भी किए थे। मामला शासन स्तर पर चल रहा है। इधर हेड वर्क्स खंड के अधिशासी अभियंता दीपक यादव को हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। शारदा सागर के अधिशासी अभियंता हरीश चंद यादव भी हटा दिए गए हैं। उनके स्थान पर विनीत कुमार को भेजा गया है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद का प्रमोशन हो गया। उन्हें अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। उनके स्थान पर शैलेंद्र कुमार की तैनाती की गई है। इधर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण होने के बाद शारदा पर कार्य कराने वाले ठेकेदारों की बेचैनी बढ़ गई है। बताते हैं कि कार्य तो पूरे कर लिए गए, लेकिन बजट न मिलने से भुगतान नाम मात्र का किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें