फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमुटाव दूर कर 12 दंपतियों में कराई गई सुलह

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइंस समेत जिले के चार स्थानों पर बुधवार को पीलीभीत मॉडल ऑफ परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। एसपी देवरंजन वर्मा के सुधार के बाद आयोजित तीसरे परिवार परामर्श केंद्र में भी रूठे दंपतियों को मनाने में पुलिस काउंसलरों की मदद काफी सफल रही।
विज्ञापन

सदर तहसील में सीओ सिटी निशांक शर्मा, कोतवाल देशपाल सिंह, एसएचओ सुनगढ़ी गोपीचंद यादव, महिला थानाध्यक्ष अनुपम सिंह की अगुवाई में किए गए आयोजन में दर्जनों मामलों पर सुनवाई की गई। इसके बाद काउंसलर की मदद से दो मामलों में समझौता कराया जा सका। इधर पुलिस लाइन में सीओ सदर धर्म सिंह मार्छाल, एसओ अमरिया चंद्र प्रकाश शुक्ला, एसएचओ न्यूरिया जसपाल सिंह ग्वाल, जहानाबाद एसएचओ रविंद्र वर्मा ने दंपतियों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए। यहां भी अफसर तीन दंपतियों को एक नई शुरूआत के लिए मनाने में कामयाब रहे। समझौते के बाद दंपतियों को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाई गई।


पूरनपुर में तीन मामलों में समझौता
पूरनपुर। तहसील सभागार में आयोजित पीलीभीत मॉडल ऑफ परिवार परामर्श केंद्र में तीन मामलों में समझौता हो सका। इसमें मंजुमा-इस्लामुद्दीन, शाहना और अशफाक उर्फ शहाना, अंजू अग्रवाल और राहुल अग्रवाल शामिल रहे। तीनों जोड़ों को माला पहनाकर एक नई शुरूआत के लिए हंसी-खुशी रवाना किया गया। परामर्श केंद्र की अध्यक्षता सीओ अनुराग दर्शन ने की।
विज्ञापन


बीसलपुर में 41 की सुनवाई, चार में सुलह
बीसलपुर। तहसील सभागार में परिवार परामर्श केंद्र में कुल 41 मामलों की सुनवाई की गई। इसमें से चार का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। इसमें मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के महेश गुप्ता, उनकी पत्नी स्वाति गुप्ता, मोहल्ला पटेलनगर के मनोज, उनकी पत्नी सोनी, गांव मोहम्मदपुर के शाकिर, उनकी पत्नी शहाना, फरीदपुर (बरेली) के शाकिर, उनकी पत्नी जब्बरली की सुलह कराने के बाद फूलमालाएं पहनाई गई। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज यशपाल शर्मा, दिव्या यादव, हाजी अशरफ कुरैशी , राशिद रजा, विनोद वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें