फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 15 हजार का इनामी मुजफ्फरनगर कोर्ट में हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। पुलिस लोकसभा चुनाव में व्यस्त रही। इस दौरान किराना व्यापारी के घर डकैती का चौथा आरोपी और 15 हजार का इनामी डकैत शहजाद उर्फ गब्बर चार जून को पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर मुजफ्फरनगर कोर्ट में हाजिर हो गया।
विज्ञापन

मैगलगंज हाईवे पर नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव रंपुरा में आबादी से दूर किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के परिजनों को 30 जनवरी की शाम को पांच डकैतों ने बंधक बनाकर नकदी और सोने, चांदी के आभूषणों सहित 25 लाख रुपये का माल लूट लिया था।
घटना का खुलासा न होने पर तत्कालीन कोतवाल प्रवीण कुमार और तीन कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसी दौरान एसपी अतुल शर्मा के स्थानांतरण को भी इसी घटना से जोड़कर देखा गया।
विज्ञापन

बाद में यहां भेजे गए एसपी अविनाश पांडेय ने 29 फरवरी को घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यापारी से घटना की जानकारी ली। मार्च में पुलिस ने दो डकैतों को गिरफ्तार कर चालान किया। 28 मार्च को फरार चल रहे तीन डकैतों में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय डकैत कुशीनगर के बेलता आलमदास पटहेरवा निवासी रामाकांत कुशवाहा को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मुजफ्फरनगर के किदवई नगर खाला पार निवासी शहजाद उर्फ गब्बर चकमा देकर भाग गया।

पुलिस ने शहजाद के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी। इधर, पुलिस के लोकसभा चुनाव में व्यस्त होने का फायदा उठाते हुए चार जून को शहजाद पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर मुजफ्फरनगर कोर्ट में हाजिर हो गया।
कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शहजाद के मुजफ्फरनगर कोर्ट में हाजिर होने की जानकारी हुई है। कार्रवाई की जाएगी। फरार चल रहे पांचवें डकैत बहेड़ी निवासी मोईन की तलाश भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें