फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर छोड़े गए थे 15 कैदी, नौ लौटे छह की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जिला कारागार से अप्रैल में आठ सप्ताह की पैरोल पर छोड़े गए थे
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला कारागार से पैरोले पर 15 कैदियों को छोड़ा गया था। मगर पैरोल का निर्धारित समय पूरा होने के बाद भी जब वह वापस नहीं आए तो खलबली मच गई। इसे लेकर कार्रवाई तेज की गई तो नौ लौ आए, जबकि छह का अभी भी कुछ पता नहीं लग सका है। पुलिस की मदद से उनकी तलाश कराई जा रही है।
कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जिला कारागार से अप्रैल में 15 कैदियों को आठ सप्ताह की पैरोल पर छोड़ गया था। इन सभी कैदियों को सात साल से कम की सजा मिली थी। छोड़ने के दौरान कोरोना को लेकर दो बार-आठ-आठ सप्ताह की पैरोल और बढ़ा दी गई थी, जिसकी अवधि 23 नवंबर को समाप्त हो गई, लेकिन समय समाप्त होने के बाद भी कैदी जेल वापस नहीं आए तो प्रशासन में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोड़े गए कैदियों के रिश्तेदारों और परिजनों से संपर्क कर उन्हें वापस भेजने को कहा गया है। पहले सात कैदी जेल पहुंच गए थे और फिर रविवार को दो और कैदी स्वयं जेल आ गए। जेल प्रशासन ने सभी की कोरोना जांच कराई। निगेटिव आने पर उन्हें जिला कारागार की बैरकों में पहुंचा दिया गया। अभी भी छह कैदी ऐसे हैं जिनका कुछ पता नहीं चल रहा। एसपी को पत्र देने के साथ जेल प्रशासन की टीम भी उनकी तलाश में जुटी है।
पैरोल पर छोड़े गए नौ कैदी वापस आ गए हैं। बाकी को लेकर एसपी को पत्र भेजा जा चुका है। छह कैदियों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
- विक्रम सिंह, डिप्टी जेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें