फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन दरोगा समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी सुकीर्ति माधव ने की बड़ी कार्रवाई

Thu, 18 Jun 2026 12:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसपी ने कड़ा रुख अपनाया है। एसपी ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही और बिना अनुमति के गैरहाजिर रहने वाले 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। दो स्वीपरों पर भी कार्रवाई की गई है।  
विज्ञापन
एसपी सुकीर्ति माधव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में लंबे समय से बिना अनुमति एवं बिना संतोषजनक कारण के अनुपस्थित चल रहे 15 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों पर एसपी सुकीर्ति माधव ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबित कर्मियों में तीन उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी, नौ आरक्षी, एक महिला आरक्षी और दो स्वीपर शामिल हैं।

विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थानों, पुलिस लाइन, यूपी-112 और अन्य इकाइयों में तैनात कुल 15 पुलिसकर्मी एवं कर्मचारी लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इनमें कई कर्मचारी आकस्मिक अवकाश व अर्जित अवकाश पर जाने के बाद निर्धारित तिथि पर ड्यूटी पर नहीं लौटे, जबकि कुछ कर्मी लगातार अनुपस्थित चल रहे थे।

निलंबित किए गए उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार और विकास कुमार सहित कई पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि अवकाश समाप्त होने के बाद भी उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया। वहीं मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर शुक्ला और कई आरक्षी भी लंबे समय से ड्यूटी से गायब पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ कर्मचारी अप्रैल से चल रहे गैरहाजिर 
सूची में पुलिस लाइन, कोतवाली, सेहरामऊ उत्तरी, जहानाबाद, बरखेड़ा, यूपी-112, मॉनिटरिंग सेल व अन्य इकाइयों में तैनात कर्मचारी शामिल हैं। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार कुछ कर्मचारी मार्च और अप्रैल माह से ही बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे थे, जबकि कुछ मई और जून में अवकाश से लौटने के बाद कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं हुए। 

सभी संबंधित कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि ड्यूटी के प्रति लापरवाही, आदेशों की अवहेलना और अनधिकृत अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें