फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार्टर डे पर 15 शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

Thu, 10 Sep 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अलायंस क्लब मधुबन एवं मैत्री चार्टर डे पर 15 शिक्षिकाओं को किया सम्मानित। स्रोत संगठन
विज्ञापन
फोटो: 02
विज्ञापन

पीलीभीत। अलायंस क्लब मधुबन एवं मैत्री की ओर से गोद लिए गए बाल कल्याण निकेतन स्कूल में क्लब का चार्टर डे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज सक्सेना ने की। इस अवसर पर बाल कल्याण निकेतन स्कूल की शिक्षिकाओं और क्लब की शिक्षिकाओं समेत कुल 15 शिक्षिकाओं को दुशाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए। वहीं स्कूल के बच्चों को कॉपी, पेंसिल, बिस्किट और टॉफी वितरित की गईं। इस दौरान क्लब की चार्टर्ड डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मधु कुमार और फाउंडर सतीश लखोटिया का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में मिथलेश शर्मा, निशा सक्सेना, पुष्पा सिंह, नीनू सक्सेना, दीपा सरीन, अंजली कंचन, मिकिल गंगवार, सुमन लता, कविता सिंह और पूनम अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें