कांवरथी सेवा दल के तत्वावधान में अग्रवाल सभा भवन में सोमवार को हुए सामूहिक विवाहोत्सव में 15 युगल दांपत्य सूत्र में बंधे।
विवाहोत्सव में 15 युगल का विवाह संस्था की ओर से कराया गया। इस दौरान कांवरथी सेवा दल के लोगों ने उपहार भी दिया। वैवाहिक कार्यक्रम रामपाल मिश्रा और बिल्लू महाराज ने संपन्न कराया। इससे पहले नगर में दूल्हों की बारात निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह रोककर बारात का स्वागत किया। तहसीलदार नन्हे लाल ने बतौर मुख्य अतिथि मौके पर पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया और नव दंपति को समाज कल्याण विभाग से शादी अनुदान दिलाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में चीनी मिल के सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए थे। बारातियों को जलपान और भोजन कराया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में कांवरथी सेवा दल के विजय ओम गुप्ता, अनुज मित्तल, नवीन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, कौशल वाजपेई, अवधेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रामरतन रस्तोगी, मनोज त्रिपाठी, प्रेम दुबे, दिनेश शंखधार और अमित अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।