फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंसपेक्टर को बिना फार्मासिस्ट चलते मिले मेडिकल स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्रग इंसपेक्टर बबिता रानी को चार मेडिकल स्टारों के निरीक्षण में फार्मासिस्ट नहीं मिले। उन्होंने इन चारो मेडिकल स्टोरों से दवाइयों के नमूने लिए। ड्रग इंसपेक्टर के छापे का पता लगने पर अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक अपपी दुकानें बंद करके भाग गए।
विज्ञापन

ड्रग इंसपेक्टर ने टीम के साथ सबसे पहले कस्बा कलीनगर के राधा माधव मेडिकल व कुमार मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। ये दोनों मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के चलते पाए गए। इसके बाद उन्होंने जमुनिया स्थित बंगाली मेडिकल स्टोर व माला कॉलोनी स्थित माला मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां भी फार्मासिस्ट नहीं पाए गए। छापा मार टीम द्वारा इन चारो मेडिकल स्टोरों से दवा के नमूने लिए। ड्रग इंसपेक्टर ने चारो मेडिकल स्टोर संचालकों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने को कहा। निरीक्षण के बाद ड्रग इंसपेक्टर ने बताया कि मंगलवार को चार मेडिकल स्टारों का निरीक्षण किया गया। चारो बिना फार्मासिस्ट के चलते पाए गए। मंडलीय अधिकारी द्वारा इन चारो को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें