पीलीभीत। मझोला के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्रा के गायब होने के मामले में डीएम ने वार्डन प्रभा पांडेय की संविदा समाप्त कर दी हैं, साथ ही प्रभारी वार्डन व सर्वशिक्षा अभियान के जिला समन्वयक को चेतावनी जारी की गई है। वहीं पीड़ित छात्रा को मझोला से हटाकर शहर के कस्तूरबा भेजने के आदेश पहले ही किए जा चुके हैं।
13 मई मझोला के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में डाट फटकार से क्षुब्ध होकर एक बालिका छात्रावास से बिना बनाए चल गई थी जो दूसरे दिन धनकुना गांव में अपनी रिश्तेदारी में मिली थी। इस घटना से दो तीन दिन पूर्व भी छात्रा को परेशान किया गया था। छात्रा के गायब होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया था। सुबह सूचना मिलते ही डीएम शीतल वर्मा, एडीएम अजयकांत सैनी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इस मामले में डीएम ने एसडीएम अमरिया और बीएसए से अलग अलग जांच कराई थी और जांच रिपोर्ट के बाद वार्डन, प्रभारी वार्डन एवं जिला समन्वयक का जबाव तलब किया था। तीनों के जवाब मिलने के बाद अब डीएम ने बॉ स्कूल की वार्डन प्रभा पांडेय की संविदा निरस्त कर सेवाएं समाप्त कर दी हैं साथ ही प्रभारी वार्डन शीतल और सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक मनीष श्रीवास्तव को चेतावनी जारी की है। डीएम शीतल वर्मा ने बताया वार्डन की संविदा समाप्त कर दो को चेतावनी दी गई है।