फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के विरोध में किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
नारेबाजी करते लाोग
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। पालिका के ठेका सफाई कर्मचारियों ने कम वेतन मिलने और नियमित रूप से वेतन न मिलने को लेकर सोमवार को पालिका परिसर में चेयरमैन के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

पालिका के ठेका सफाई कर्मचारी सोमवार को भाजपा नेता सत्यप्रकाश के नेतृत्व में पालिका परिसर में जमा हुए। कर्मचारियों ने कम और नियमित रूप से वेतन न मिलने को लेकर चेयरमैन के विरोध में जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शासन से उन लोगों को 11500 रुपये मासिक वेतन मिलता है लेकिन उन्हें केवल 3600 रुपये मासिक वेतन ही दिया जाता है। बाकी वेतन हड़प लिया जाता है। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप था कि उन्हें प्रत्येक माह नियमित रूप से वेतन नहीं मिलता है। कर्मचारी ईओ सुरेंद्र प्रताप से मिलना चाहते थे, लेकिन उनके कार्यालय में मौजूद न होने के कारण कर्मचारी मायूस होकर लौट गए। कर्मचारियों में चेयरमैन के प्रति काफी रोष देखा गया था। प्रदर्शन करने वालों में गोविंदा, छोटे, दिनेश, विपिन, आनंद, नीलकमल, संजू, सोनू, राजा, आदित्य, करन, गौरव, अमित, उमेश, कमला, जीतू, शिवम, राहुल, जितेंद्र, सर्वेश और विजयपाल समेत अधिकांश कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें