पीलीभीत। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को दीवानी न्यायालय पीलीभीत, बाह्य न्यायालय बीसलपुर और ग्राम न्यायालय पूरनपुर में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.49 लाख मुकदमों की सुनवाई हुई। कई मुकदमे सुलह-समझौते के आधार पर निपटाए गए।
अपर जिला जज पूर्णकालिक सचिव सुनील कुमार ने बताया लोक अदालत की कार्यवाही का जनपद न्यायाधीश जितेंद्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। नोडल अधिकारी अपर जिला जज गीता सिंह ने अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ वादों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया। लोक अदालत में 1,49,657 वादों का निस्तारण किया गया। दिन भर अदालत में भीड़ रही। वाहन व चेक बाउंस संबंधी मामलों का भी निस्तारण कराया गया।