फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बाहरी हिस्से में निकला अजगर, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। गांव कटमटी में घर के बाहर खाली पड़े घेर में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में लिया। जिसको टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

कटमटी गांव में निवासी किसान इंद्रपाल के मकान के बाहरी हिस्से में रविवार सुबह अजगर दिखाई दिया। परिवार वालों ने अजगर देख शोर मचाया तो ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। जिस पर वन दरोगा देव ऋषि, शीलेंद्र कुमार, टीकाराम, नवी हुसैन, चेतन कुमार मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को पकड़ा। वन दरोगा देवऋषि ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 15 फिट और वजन 50 किलो है। उसको महोफ रेंज के जंगल में छोड़ दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें