फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन प्रथम पाली में चार परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में बृहस्पतिवार से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन पहली पाली में जिले के मात्र चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें 124 के सापेक्ष 116 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि आठ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में हुई परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्र में मौजूद कक्ष निरीक्षक और अन्य कर्मचारी खासे चौकन्ने रहे। कुछ परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की गैरमौजूदगी में ही परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले भर में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को पहली पाली की परीक्षा जिले के मात्र चार परीक्षा केंद्रों पर हुई। अभिभावकों को सुबह हुई बारिश के बीच ही अपने बच्चों को पहुंचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। आंतरिक सचल दलों ने तलाशी लेने के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में जाने दिया। गत वर्ष की भांति इस बार भी सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर तैनात केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य स्टाफ पूरी तरह चौकन्ने दिखे। प्रथम पाली में सुबह आठ से हाईस्कूल की संगीत गायन और इंटर की काष्ठशिल्प और सिलाई विषय की परीक्षा हुई। इसमें 124 के सापेक्ष 116 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। आठ परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट शिक्षा शास्त्र, तर्क शास्त्र और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा शुरू हुई। दूसरी पाली में 3579 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
पूरनपुर। बोर्ड परीक्षा के तहत बृहस्पतिवार को द्वितीय पाली में पब्लिक इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जेसीज रिवर्डेल, जयसतगुरु देव इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। इन परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक सचल दलों ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली।
विज्ञापन

बीसलपुर। बोर्ड परीक्षा के तहत पहले दिन एसवीएम इंटर कॉलेज में पांच, एसआरएम इंटर कॉलेज में एक, अक्सा इंटर कॉलेज में तीन, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमृता खास में एक, कुंवर झंकार सिह इंटर कॉलेज बरसिया में दो, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ में आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं छह परीक्षा केंद्रों पर 64 कक्ष निरीक्षकों ने अभी तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।

स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की गैरमौजूदगी में हुई परीक्षा
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले के सभी 73 परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को अपने सामने ही प्रश्नपत्र के बंडल खोलने और परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराने की जिम्मेदारी दी गई है। बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा के पहले दिन कुछ परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की गैरमौजूदगी में परीक्षा कराई गई।

परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच सके सचल दल
नकलविहीन परीक्षा कराने को इस बार चार सचल दलों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें डीआईओएस, बीएसए, डायट प्राचार्य और एक प्रधानाचार्य को सचल दल प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा के पहले दिन कोई भी सचल दल परीक्षा केंद्रों पर झांकने नहीं पहुंचा।
जिले में पहले दिन दोनों पालियों में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षाएं संपन्न हुई हैं। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्रों पर सुरक्षित रखवा दिया गया है। कुछ परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

- संतप्रकाश, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें