फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात घर वैध या अवैध, बोर्ड की बैठक में होगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के पंद्रह बारात घरों में नियमों की अनदेखी का हवाला देते हुए शुरू की गई कार्रवाई अधर में हैं। पहले प्रशासन ने इनको गलत ठहराते हुए नोटिस जारी किए। अब जवाब मिलने के बाद इसको टाल दिया है। अब अग्रिम निर्णय लेने के लिए बोर्ड गठित कर 18 फरवरी को फैसला लेने की बात अफसर कह रहे हैं। वहीं, सख्ती के साथ शुरू हुई कार्रवाई के अचानक धीमे पड़ने पर साठगांठ की चर्चाएं भी तेज हैं।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व शहर के पंद्रह बारात घरों को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। इसमें बारात घरों का निर्माण मानकविहीन और पार्किंग का मुख्य रूप से जिक्र किया था। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद सभी ने अपना जवाब दे दिया है। कुछ शर्तों का अनुपालन होना जरूरी है इसके लिए बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। संभवता नौ फरवरी को होनी वाली बोर्ड की बैठक में अग्रिम निर्णय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें