केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को नगर में सार्वजनिक शौचालय और पिंक टॉयलेट का लोकार्पण किया। इसके अलावा 10 से अधिक गांवों में सभाएं कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
नगर पालिका परिषद की ओर से नगर में कोतवाली और शेेरपुर रोड पर मोहल्ला हबीबगंज में सुलभ शौचालय और पिंक टॉयलेट का निर्माण कराया गया था। रविवार को केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कोतवाली के समीप सुलभ शौचालय और पिंक टॉयलेट (महिलाओं के लिए) का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, ईओ मोहम्मद हनीफ खां, कौशल किशोर बाजपेई, नगर पालिका सदस्य निरूपमा शुक्ला, तौफीक कादरी, महेश आजाद, आशीष शुक्ला मौजूद रहे। इससे पूर्व उन्होंने गांव घाटमपुर, जराकोठी, महुआ गुंदे, पटिहन, पिपरा मुजप्तार, सपाहा, बागर, जगतियापुर, सोंधा गांव में सभा कर भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।