फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर में अमृत योजना के प्रथम चरण के कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
30 पीबीटीपी 9, 10
विज्ञापन

शहर में अमृत योजना के प्रथम चरण के कार्य शुरू
लखनऊ से मिट्टी की जांच करने पहुंची टीम

पालिका में 1900 व मीना बाजार में बनेगा 2500 केएल क्षमता का ओवरहेड टैंक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर में पेयजल सुधार को अमृत योजना से होने वाले कार्य मंगलवार से शुरू कर दिए गए। शहर में दो स्थानों पर ओवरहेड टैंक के निर्माण को लेकर लखनऊ से आई टीम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता की देखरेख में मिट्टी जांच का कार्य शुरू कर दिया है।
नगर पालिका परिषद द्वारा शुद्ध पेयजल के नाम पर अभी भी करीब तीन दशक पुराने संसाधनों से काम चलाया जा रहा है। वर्ष 2015-16 में अमृत योजना के तहत शहर की पेयजल व्यवस्था के सुधार को 15.41 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराने की मंजूरी मिली थी। इस कार्य को करने की जिम्मेदारी जल निगम को दी गई। शासन द्वारा गत वर्ष हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई, जो कई अड़चनों के चलते पांचवीं बार में पूरी हो सकी। शासन स्तर पर राज्य स्तरीय टेक्नीकल टीम द्वारा अनुमोदन के बाद शासन ने कुछ दिन पूर्व ही जल निगम को शहर में अमृत योजना से कार्य शुरू कराने को हरी झंडी दे दी। जल निगम के मुताबिक प्रथम चरण में 2.46 करोड़ की लागत से नगर पालिका कैंपस व मीना बाजार में क्रमश: 19000 व 25000 किलोलीटर क्षमता के एक-एक ओवरहेड टैंक, तीन वाटरपंप व 30 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मंगलवार से अमृत योजना के तहत प्रथम चरण में होने वाले कार्य शुरू कर दिए गए। लखनऊ से आई छह सदस्यीय टीम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता अयोध्या प्रसाद यादव की देखरेख में नगर पालिका कैंपस में बनने वाले ओवरहेड टैंक को लेकर मिट्टी जांच का कार्य शुरू कर दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि टेस्टिंग के तहत संबंधित स्थान से मिट्टी के सैंपल लेकर लखनऊ लैब भेजे जाएंगे। बुधवार को मीना बाजार में स्वॉयल टेस्टिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वॉयल टेस्टिंग के बाद कार्यों का विधिवत शुभारंभ कराया जाएगा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल, जल निगम के सहायक अभियंता मनीष गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें