फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल
विज्ञापन


ईंटगांव-बमरौली मार्ग पर भट्ठे के पास हुआ हादसा

पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की रिपोर्ट, शव पोस्टमार्टम को भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
बिलसंडा (पीलीभीत)। ईंटगांव-बमरौली मार्ग पर भट्ठे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर 45 वर्षीय हरीशचंद्र की मौत हो गई। जबकि उसके फूफा रामचरन गंभीर रुप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची बिलसंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक चलाते वक्त हरीशचंद्र ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

रोजा (शाहजहांपुर) थाना क्षेत्र के दियोरिया गांव निवासी हरीश चंद्र पुत्र श्रीकृष्ण मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को वह अपने फूफा पसगवां (लखीमपुर खीरी) के गांव खुदखुदिया निवासी 55 वर्षीय रामचरन के साथ बाइक से रिश्तेदारी में बिलसंडा के चठिया हिल्गी गांव आए थे। यहां काफी देर रूकने के बाद देर शाम दोनों बाइक से हरीशचंद्र की ससुराल दियोरियाखुर्द गांव जाने के लिए निकले। ईंटगांव-बमरौली रोड पर एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचते ही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हरीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामचरन को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिवारीजन भी आ गए। पुलिस ने जानकारी करने के बाद शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत के बाद से परिवार में चीख पुकार मची है। पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के एक बेटी और दो बेटे सभी अविवाहित हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि मृतक हरीशचंद्र के रिश्तेदार धर्मपाल की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें