फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी- अनिल चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर एमएम डिग्री कॉलेज में सोमवार को जनसंख्या फाउंडेशन ने छात्र और छात्राओं की गोष्ठी की। इसमें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि मौजूदा समय में बढ़ती जनसंख्या को लेकर लोगों के समक्ष परेशानी बढ़ रहा है। बढ़ती जनसंख्या के कारण लोग बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। संसाधनों में कमी आ रही है। साथ ही महंगाई आसमान छू रही है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण करना जरूरी है। नही तो वह दिन दूर नहीं जब लोगों को खाने पीने तक के लाले पड़ जाएंगे। इसमें ममता सहगल, सुंदर सैनी, धर्मेंद्र चौधरी, प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, मनोज कुमार, शैलेंद्र कुमार, उदयभान द्विवेदी आदि रहे। इसके अलावा जनसंख्या फाउंडेशन ने नगर के कई विद्यालयों में भी जनसंख्या नियंत्रण गोष्ठी की।
विज्ञापन

रैली को लेकर जनसंपर्क किया
चांदीनगर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने 21 अक्तूबर को होने वाली जनसंख्या कानून रैली को लेकर जनसंपर्क किया। शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्रों से समर्थन मांगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र धामा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी संयोजक नवीन गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु पाल बंसल, क्रांति वीर, सुंदर सिंह सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें