22 पीबीटीपी 2 से 8 तक, 12
नमाज पढ़ी, गले मिले और कहा ईद मुबारक
जिले भर में अदब ओ एहतराम से मनाई गई ईद उल अजहा
क्रासर...
नमाज के बाद अदा की गई कुर्बानी की रस्म
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। जिले भर में बुधवार को ईद उल अजहा का त्योहार अदब ओ एहतराम से मनाया गया। बारिश की संभावना के चलते शहर में जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसके अलावा जिले भर में ईदगाहों व मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई और एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सड़कों पर पूरे दिन खासी चहलपहल रही।
नमाज के लिए मुकर्रर वक्त पर पहुंचने के लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई। मस्जिदों में तय वक्त पर ही इर्द उल अजहा की नमाज शुरू हुई। इधर शहर में नमाज ईदगाह में अदा की जानी थी लेकिन बारिश की संभावना के चलते नमाज जामा मस्जिद में अदा की गई। यहां शाही जामा मस्जिद के पेशे इमाम कारी इजहार अहमद बरकाती ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान कहा कि ईद उल अजहा हमें खुदा की राह में कुर्बानी का पैगाम देती है। मैदाने अराफात में हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम ने आज ही के दिन अपने बेटे हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को खुदा की राह में कुर्बान करने की तैयारी की थी। वह उनका इम्तिहान था। इसलिए आज के दिन कुर्बानी करने का हुक्म है। उन्होंने मुल्क और कौम की सलामती की दुआ फरमाई। नमाज के बाद सभी एक दूसरे के गले मिले। जामा मस्जिद के बाहर सपा ने कैंप लगाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, डीएम अखिलेश कुमार मिश्र, एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एडीएम ब्रजकिशोर, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और गले मिले। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी, मोहम्मद अफरोज जिलानी, जफर शम्सी, ईओ निशा मिश्रा, मोहम्मद आरिफ, सैय्यद शाकिर अली समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूरनपुर। ईद उल अजहा का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज हाफिज सलीम खां ने, रजा मस्जिद में हाफिज जकी खां, गुलजारे फरीद मस्जिद में हाफिज कमर महबूब, मस्जिद गरीब नमाज में हाफिज नाजिम रजा नूरी ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान देश में अमन चैन और केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ की गई। केरल पीड़ितों की मदद का आवाहन किया गया। ईदगाह मैदान में मेला लगा। एसडीएम जेपी चौहान, सीओ अनुराग दर्शन, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, कोतवाल केके तिवारी, नगर पालिका सदस्य तौफीक अहमद कादरी, लेखाकार अमित मिश्रा, व्यापारी नेता हाजी लाडले, मोहम्मद जाहिद खां, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, विजयपाल विक्की, अजमेर सिंह छीना, नोमान अली वारसी, प्रवीन चौहान, ओम गुप्ता आदि ने ईद की मुबारकबाद दी।
बीसलपुर। ईदगाह समेत प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नगर की जामा मस्जिद में सुबह 8.15 बजे मौलाना खुर्शीद बरकाती, पुराने ईदगाह में बजे मौलाना अखलाक, नए ईदगाह में मौलाना आसिफ मिसाबाई, गांव रसायाखानपुर के ईदगाह में मौलाना सलीम रजा नूरी, मीरपुर वाहनपुर के ईदगाह में मौलाना सईद ने नमाज अदा कराई। पूर्व मंत्री अनीस अहमद खां फूलबाबू, हाजी शमसाद खां, हाजी अशरफ कुरैशी, हाजी रिजवान खां व गांव महादेवा निवासी आरिफ खां के आवासों पर ईद मिलन समारोह हुए।
माधोटांडा। कस्बे में ईद उल अजहा का त्योहार मनाया गया। कस्बे की जामा मस्जिद, मोहल्ला इमामबाड़ा, नूरी मस्जिद, कलीनगर की ईदगाह समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस मौके पर उलेमाओं ने नमाज से पूर्व हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल की जीवनी पर रोशनी डाली।
शेरपुरकलां। ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह में जामा मस्जिद के पेशे इमाम हाफिज कारी अब्दुल मुस्तफा ने पढ़ाई। कुरैशियान मस्जिद में मौलाना साजिद रजा ने, माहीग्रान मस्जिद में मौलाना हशमत रजा ने नमाज पढ़ाई। कस्बा के बाजार प्रांगण में परंपरागत ढंग से मेला लगा। ईद उल अजहा पर लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी।
बरखेड़ा। ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद सहित लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कस्बे की कादरी मस्जिद, खमरिया पंडरी, अमखेड़ा, दौलतपुर, गाजीपुर मुगल, विक्रमपुर, नरायनठेर, जारकल्लिया, पृथ्वीपुर, पंडरी खमरिया, ललौर गुजरानपुर, सिमरिया ताराचंद, पौटाकलां में भी नमाज अदा की गई। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर सीपी सिंह, सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज मय फोर्स के गश्त करते रहे।
मझोला। कस्बे में ईद उल अजहा का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। क्षेत्र के गांव ढाकिया उल्करी, टोडरपुर सहित गुलडिय़ा भिंडारा में नमाज अदा की गई। मौसम खराब होने के चलते कारी तौफीक रजा ने ईद उल अजहा की नमाज गुलड़िया मस्जिद में अदा की गई। इस मौके पर नगर चेयरमैन मुन्ने खां, सलीम ईदरीसी, लियाकत सलमानी, वाहिद खां, खलील खां, रहीस सलमानी सहित कई लोग मौजूद रहे।
न्यूरिया। यहां भी ईद उल अजहा का पर्व परपंरागत ढंग से मनाया गया। कस्बे में बारिश की संभावना के चलते जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
परेवा वैश्य। कस्बे की जामा मस्जिद में पेशे इमाम कारी हाफिज हाशिम रजा ने ईद उल अजहा की नमा़ अदा कराई। मोहल्ला गढी की नूरी मस्जिद में हाफिज कारी हामिद रजा खां व बीच वाली मस्जिद में हाफिज जकी ने नमाज पढाई। नमाज के बाद खुतवा हुआ। जामा मस्जिद के पेश इमाम कारी हाशिम रजा ने मुल्क व कौम के लिए दुआ की।
अमरिया। कस्बे में ईद उल अजहा अदब-ओ एहतराम से मनाई गई। बारिश के चलते ईदगाह में होने वाली नमाज जामा मस्जिद में अदा कराई गई। यहां पेश इमाम कारी इकरार अहमद ने नमाज पढ़ाई। छोटी मस्जिद में मौलाना एजाज मलिक ने नमाज अदा कराई। अन्य क्षेत्रों में भी ईद की नमाज अदा की गई।