फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ सफाई का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ग्राम भैड़ापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में नो बैग डे पर शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें शिक्षकों एवं बच्चों ने भाग लिया और साफ सफाई कर विद्यालय को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। शनिवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापक भावना शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई की और विद्यालय के बाहर पड़े कूड़े को साफ किया। साथ ही बाहर पड़ी मिट्टी को उठाकर गड्ढों में डलवाया। साथ ही पौधरोपण कर विद्यालय परिसर एवं गांव को साफ स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान ललित कुमार ने शिक्षकों के कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान सहायक अध्यापक छाया सिंह, नूतन बंसल, परिचारिका कंचन, छात्र-छात्राएं विक्की, तरुण, अक्षय, विशेष, प्रीत, माही, निशा, चांदनी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें