फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे की शिकाय गंभीरता से लें अफसर- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा तहसील में समाधान दिवस का आयोजन किया, इसमें जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा अधिकारी शिकायतों को शीघ्र समाधान कराए और अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका तत्काल निस्तारण कराएं। कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील में लोगों की समस्याएं सुनने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार पहुंचे। डीमए ने कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण सात दिन में अवश्य हो जाना चाहिए और शिकायत के निस्तारण के पश्चात शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर भी कराएं कि वह निस्तारण से संतुष्ट है अथवा नहीं। यदि संबंधित विभाग समय से जनता की शिकायतों का निस्तारण करें तो तहसील दिवस में शिकायतों का ग्राफ कम हो जाएगा। डीएम ने कहा अधिकारी अपना मोबाइल 24 घंटे ऑन रखें। यदि कोई अधिकारी मोबाइल फोन रिसीव नहीं करता है तो उसका वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
उन्होंने कहा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली माननीय मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ एवं अन्य संदर्भों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए। आईजीआरएस संबंधित शिकायतों का समय से निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी आशीष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें