24पीबीटीपी-6
वादा भूलने वाली सरकार को कोस रही जनता
क्रासर...
डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों से आमजन बेहद परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दामों ने आम लोगों की आर्थिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। आम जन अच्छे दिन आएंगे का सपना दिखाकर केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई भाजपा की कथनी-करनी में फर्क की बात करने लगा है। व्यापारी, नौकरी पेशा और आमजन तक पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम को लेकर चिंतित है।
पेट्रोल 78.21 और डीजल 68.84 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है। डीजल के दाम बढ़ने से माल वाहक वाहन मालिकों की भी परेशानी बढ़ गई है। इधर, पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम से प्राइवेट नौकरी करने वालों के बजट को भी तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, पेट्रोल के लिए ऑफिस से तय एकमुश्त रकम ही मिलती है, लेकिन पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण खर्चा तय रकम से ज्यादा हो रहा है।
0000
24पीबीटीपी-7
जेब पर भारी पड़ रहे पेट्रोल के दाम
यदि डीजल और पेट्रोल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा। यात्रा करने के लिए भी अधिक किराया देना होगा, जो किसी के बस की बात नहीं रहेगी। सबसे अधिक असर गरीब पर पड़ेगा।
मयंक शर्मा
0000
24पीबीटीपी-8
बजट बिगड़ गया
पेट्रोल के दाम में 10 पैसा, 30 पैसा या 50 पैसा बढ़ने या घटने से कोई खास फर्क नही पड़ रहा था, लेकिन जब से पेट्रोल 78 रुपये के करीब पहुंचा है तबसे पूरा बजट बिगड़ गया है। पहले 100 रुपये के पेट्रोल में पूरा दिन के काम आराम से हो जाते थे। अब तो 200 रुपये का पेट्रोल भी कम पड़ रहा है।
राजेंद्र सिंह संधु
00000
24पीबीटीपी-9
बिक्री पर पड़ा रहा फर्क
रोजाना पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से कारोबार पर काफी फर्क पड़ा है। बिक्री काफी हद तक घटी है। रोजाना रेट 10 पैसे, 20 पैसे आदि के हिसाब से बढ़ रहे हैं। सरकार को लोगों को हो रही परेशानी पर ध्यान देना चाहिए।
मुनेंद्र सिंह, पेट्रोल पंप मैनेजर
00000
24पीबीटीपी-10
पेट्रोल पंप हो जाएंगे बंद
सरकार जनता की समस्या को नहीं समझ रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल की बिक्री भी पेट्रोल पंपों पर काफी हद तक घट गई है। इसी तरह अगर दाम बढ़ते रहे तो आने वाले कुछ ही दिनों में डीलर पेट्रोल पंप बंद कर देंगे।
आलोक चंद्र गोयल, अध्यक्ष पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसो.
00000
24पीबीटीपी-11
गड़बड़ाया बजट, कैसे चलाएं काम
जब भाजपा की केंद्र में सरकार बनी थी तो उस समय महंगाई से राहत देने का वादा किया था। मगर, इसका उल्टा हो रहा है। राहत की जगह सरकार आफत दे रही है। जरूरत की हर चीज महंगी होती जा रही है और सरकार चुप बैठी है। जिसका जनता हिसाब लेकर रहेगी।
आशेष सक्सेना
00000
24पीबीटीपी-12
दूसरे खर्चों में कटौती
पहले पेट्रोल को रुटीन के खर्च से बचत करके मैनेज कर लेता था। महीने का खर्च प्रभावित नहीं होता था। पहले साढ़े तीन हजार रुपये में काम चल जाता था, लेकिन अब पेट्रोल के लिए पांच हजार रुपये भी कम पड़ रहे हैं। दूसरे जरूरी खर्चों में कटौती कब तक करते रहेंगे।
संदीप मिश्रा
00000
24पीबीटीपी-30
महंगाई ने कमर तोड़ी
पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से जहां हर कोई परेशान है। ट्रांसर्पोट का खर्चा बढने से हर चीज महंगी हो जाएंगी। पहले बच्चों की बाइक में दो से ढाई हजार के पेट्रोल में महीने भर काम चल रहा था, लेकिन अब बजट 4 हजार के पार होने लगा है।
शेशा मिश्रा, गृहणी
0000
24पीबीटीपी-31
घरेलू उपयोग की चीजों पर भी पड़ेगा फर्क
पेट्रोल डीजल की महंगाई से आमजन परेशान है। इसी तरह कीमतेें बढ़ती रही तो इसका असर आने वाले समय घरेलू उपयोग की चीजों पर भी पड़ेगा। आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम चुनाव के समय सरकार के लिए मुसीबत साबित हो सकते हैं।
कनिका अग्रवाल, गृहणी
0000
25पीबीटीपी-32
सरकार अपना फायदा देख रही
लोगों को हो रही दिक्कत से अंजान सरकार अपना मुनाफा देख रही है। सरकार को एक्साइज ड्यूटी घटाना चाहिए। ताकि लोगों को बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से राहत मिल सकें।
डॉ. अंग्रेज सिंह, प्रवक्ता, अर्थशास्त्र
00000
पांच दिन में इस तरह बढ़े दाम
दिन- पेट्रेाल -डीजल
बृहस्पतिवार 78.24-68.84
बुधवार 77.97- 68.65
मंगलवार 77.74-68.39
सोमवार 77.50- 68.13
रविवार 77.24- 67.88
------------------
नोट: सभी मूल्य प्रति लीटर हैं।
--------------
घरेलू महिलाओं का भी मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने से ट्रांसपोर्ट महंगा हो जाएगा। जिसका सीधा असर महंगाई के बढ़ने के साथ आमजन पर पड़ेगा।