खेकड़ा (बागपत) नवरात्र के चलते दुर्गा सप्तमी पर शनिवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ लगी रही। रात्रि एवं दिन में भजन कीर्तनों का दौर जारी है।
नवरात्र को लेकर श्रद्धालु वृत रख मां दुर्गे की पूजा अर्चना में जुटे हैं। मंदिरों में दिन एवं रात्रि के समय पूजा पाठ भजन, कीर्तनों का दौर निरंतर चल रहा है। नगर स्थित बाबा काले सिंह मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर मठ, शिव मंदिर अहिरान, बालाजी मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर, मंशा देवी मंदिर बड़ा गांव आदि मंदिरों में धर्म आस्था के साथ भारी भीड़ लग रही है। दुर्गा सप्तमी पर शनिवार को मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ लगनी शुरू हो गई। दुर्गा अष्टमी के चलते मंदिरों को बडे़ ही मनमोहक ढंग से धर्मावलंबियों ने सजा रखा है।
बड़ागांव के मंशा देवी मंदिर में जागरण हुआ
खेकड़ा।
क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में दुर्गा सप्तमी को लेकर मां भगवती का जागरण का आयोजन किया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सुशील त्यागी एवं गौरव त्यागी ने किया। जागरण में मां भगवती को भक्ति गीतों, भजन कीर्तनों के बीच भक्त भाव विभोर होकर माता की जयजयकार कर रात्रि भर झूमते रहे। इस दौरान प्रदीप त्यागी, सुरेश कुमार, प्रदीप कुमार, रूपक त्यागी, देवेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।