खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला अहिरान में स्थित शिव मंदिर में सोमवार से साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा शुरू हुई। सर्व प्रथम मंदिर में हवन किया। इसके बाद नगर में बैंडबाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते फिर मंदिर में समाप्त हुई। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाती चली। कथा वाचिका नीरज शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि उनकी लीलाएं अपरंपार है। भगवान श्री कृष्ण ने राक्षसों का संहार कर धर्म का मार्ग प्रशस्त किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है। इस दौरान सुरेश कुमार, नरेश यादव, राजेंद्र यादव, नरेश प्रजापति, जितेंद्र कुमार, ममता, सविता, ईशा, पिंकी, मिथलेश, लक्ष्मी, कश्मीरी, अंजू, राजबाला, जयमाला, निर्मला, अनीता, ऊषा, रेखा, प्रेमवती, सविता आदि रहे।