फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मे रखे ट्रांसफार्मर मे आ रहे करंट को लेकर महिलाओ ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मोहल्ला अहिरान में बसी मार्ग पर जमीन पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर में आए दिन करंट रहता है। परेशान महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अविलम्ब समस्या का निदान न कराने पर धरना देने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान में विद्युत निगम की लापरवाही के चलते जमीन पर खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में करंट रहता है। करंट की चपेट में आकर विगत दिनों एक पशु की मौत हो गई थी। आसपास के निवासियों और वहां से गुजरने वाले लोगों को दहशत के साये में आना-जाना पड़ रहा है। सोमवार को अनेक महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि सभी को खुले में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में करंट से दहशत के साये में रहना पड़ रहा है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से चबूतरा बनवाकर ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। महिलाओं ने कहा कि अगर अविलम्ब विद्युत निगम ने समस्या का समाधान नहीं किया तो वह धरना-प्रदर्शन भी करेंगी। इस दौरान पिंकी, बबीता, रेखा, पूनम, सविता, प्रेमवती, सरोज, सुनीता, संतोष आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें