फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक से मिला
विज्ञापन


ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों के बढ़े किराए को कम कराने की मांग

डीएम के निर्देश पर एक जनवरी से की गई किराया बढ़ोतरी

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सर्किल रेट के अनुसार ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों के बढ़ाए गए किराए को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक संजय सिंह गंगवार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने दुकानों का किराया कम कराने की मांग की। जिस पर विधायक ने मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समस्या का निस्तारण कराने की आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर में ड्रमंडगंज ट्रस्ट की 251 दुकानें हैं। ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों की 19 वर्ष पूर्व तत्कालीन डीएम राधा चौहान ने किराया वृद्धि की थी। तबसे लेकर सभी दुकानें मामूली किराया दर पर चली आ रही थी। इधर नए बोर्ड के गठन के बाद नगर पालिका की आय बढ़ाने की कवायद शुरू की गई। इधर गत माह डीएम शीतल वर्मा ने ट्रस्ट के दुकानदारों की बैठक लेकर ईओ को सर्किल रेट के अनुसार ट्रस्ट की सभी दुकानों का किराया बढ़ाने के निर्देश दिए थे। पालिका प्रशासन द्वारा बढ़े किराए को एक जनवरी से लागू भी कर दिया। हालांकि इन व्यापारियों ने उस दौरान मामूली विरोध भी किया, लेकिन कोई बात नहीं बन सकी थी। इधर किराया बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सदर विधायक संजय सिंह गंगवार से मिला और उन्हें दुकानों के किराए में गई बढ़ोतरी से अवगत कराया। व्यापारियों का कहना था कि दुकानों का किराया पूर्व में बढ़ाया जा चुका है। पूर्व में प्रशासन के साथ हुई बैठकों में किराया वृद्धि व हर तीन वर्ष से पांच प्रतिशत किराया वृद्धि की बात कही गई थी, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया। जिससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक ने न्यायसंगत किराए में बढ़ोत्तरी की मांग की। विधायक ने कहा कि व्यापारियों का किसी भी तरह से उत्पीडन नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप नवरंग, राकेश कुमार, रवि अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, सुलभ अग्रवाल, बाबूराम लोधी, प्रदीप पटेल, राजीव अग्रवाल समेत कई व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें