फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरिया क़लोनी के निकट मिले बाघ के पगमार्क

Wed, 11 Oct 2017 11:55 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में नगरिया कॉलोनी के पास रपटा पुल के समीप बाघ के पदचिन्ह वनकर्मियों को मिले हैं। जिसके बाद से उस क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को वनकर्मियों ने एलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने बताया कि अमरिया क्षेत्र के साथ-साथ बाघ प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग की गठित टीम निरंतर निगरानी कर रही है। जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए। उन्होंने बताया कि बाघ प्रभावित क्षेत्रों में लगे कैमरों की जांच की गई। देवहा नदी के किनारे स्थित ग्राम- बेहरी के आसपास एक से अधिक बाघों की चहलकदमी हो रही है। बाघ के फोटोग्राफ भी प्राप्त हुए हैं। इसके बाद से गठित टीम द्वारा ग्रामीणों को मीटिंग कर प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक किया गया और गन्ने के खेतों की ओर जाने से मना किया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्राम खरौंसा निवासी जगतनाथ के खेत के आसपास की मिट्टी सख्त होने के कारण बाघ के पदचिन्ह प्राप्त नहीं हुए।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें