फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे से काम करा रही महिला सफाईकर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। गांव में तैनात महिला पंचायत सफाई कर्मी खुद न जाकर कभी कभार दूसरे को भेजकर काम करती थी। शिकायत की जांच करने पहुंचे डीपीआरओ को गांव में गंदगी मिली और सफाईकर्मी भी अनुपस्थित मिली। इस पर डीपीआरओ ने महिला सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया।
पंचायती राज विभाग से तैनात वर्षा सिंह ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत कंजानाथ पट्टी में तैनात है। आरोप है कि महिला खुद गांव न जाकर दूसरे व्यक्ति को कभी कभार गांव में भेजकर सफाई कराती थी। नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण गांव में गंदगी फैली हुई है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने नौ सितंबर को गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सफाईकर्मी अनुपस्थित मिली। साथ ही गांव व प्राथमिक स्कूूल में भी गंदगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीपीआरओ को बताया कि गांव में कौन महिला सफाई कर्मी तैनात है वह जानते नहीं। उसके स्थान पर एक व्यक्ति कभी कभार आता है जो कुछ खास स्थानों पर सफाई कर चला जाता है। जांच रिपोर्ट तैयारी करने के बाद डीपीआरओ ने डीएम को आख्या प्रस्तुत की और डीएम के निर्देश पर महिला पंचायत सफाई कर्मी वर्षा सिंह को निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने बताया कि काम में लापरवाही करने के आरोप में महिला सफाई कर्मी को निलंबित किया गया है।
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें