खेकड़ा (बागपत)।
जन्माष्टमी के चलते नगर के मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ, शिव मंदिर अहिरान, सदा शिव शक्ति मंदिर रेलवे रोड, श्री बालाजी मंदिर, काले सिंह मंदिर आदि में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ। प्राचीन शिव मंदिर मठ में व्यास अमरदीप अवस्थी कानपुर ने कहा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अपरंपार है। उन्होंने सृष्टि पर अधर्म का विनाश कर धर्म के मार्ग को प्रशस्त किया। महाभारत काल में भी दुर्योधन के अधर्म रूपी मार्ग की जब इन्तहा हो गई। भगवान श्रीकृष्ण उसको देखते रहे। अधर्मी दुर्योधन के पापों से जन जन को मुक्ति दिलाने केे लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के द्वारा अग्रणी भूमिका निभाई। इसलिए सभी को उनके दिखाए सत्यमार्ग पर चलना चाहिए।