डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 14 अफसर निर्धारित समय से देरी से पहुंच, जबकि पांच अफसर गैरहाजिर रहे। डीएम ने इसे गंभीरता से लेकर लापरवाह अफसरों का स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर लापरवाह अफसरों का वेतन काटा जाएगा। तहसील दिवस में पहुंचे डीएम ने हाजिरी रजिस्टर तलब किया। उस समय तहसील दिवस में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबंधक मत्स्य, अधिशासी अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता बिजली, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, एई आरईएस, एसआई शैलेंद्र सिंह, एक्सियन बाढ़, एआरटीओ, एसडीओ वन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, आरआई जिला पंचायत, डीपीआरओ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण गैरहाजिर पाए गए। उपस्थित रजिस्टर एसडीएम ने सीन कर दिया। इसके बाद कुछ अफसर तहसील दिवस पहुंचे, लेकिन डीपीआरओ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण तहसील दिवस में नहीं पहुंचे। डीएम ने तहसील दिवस में अफसरों को समय से कार्यालयों में बैठकर फरियादी को सुनने और उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। ताकि फरियादियों को अफसरों के चक्कर न काटना पड़ा। गैरहाजिर अफसरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एसडीएम ने बताया कि तहसील दिवस में नगर पालिका के लेखाकार गैरहाजिर रहे। डीएम ने बगैर बताए तहसील दिवस से गायब रहने पर उनका वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
----