फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें 14, निस्तारण सिर्फ एक का ही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/कलीनगर। जिले की सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी सुकीर्ति माधव ने कलीनगर तहसील सभागार में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों से संबंधित 14 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

शनिवार को ईद का अवकाश होने के चलते संपूर्ण समाधान का आयोजन सोमवार को हुआ। कलीनगर तहसील पहुंचे डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने समाधान दिवस में पहुंची शिकायतों के संबंध में कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण के लिए मौका मुआयना कर दोनों पक्षों को बुलवाकर समस्या का समाधान कराएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। साथ ही निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। राजस्व संबंधी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाए। इस दौरान डीएम ने मृतक खातेदारों को वरासत की खतौनी उनके वारिसों को दी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आलोक कुमार और कलीनगर एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें