फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शारदा में समाई आठ किसानों की 14 एकड़ फसल

Wed, 27 Aug 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव हजारा और खिरकिया बरगदिया के समीप सप्ताह भर पहले से हो रहा कटान बुधवार को भी जारी रहा। हजारा के आठ किसानों की 14 एकड़ जमीन में खड़ी गन्ना की फसल नदी में समा गई। गांव खिरकिया बरगदिया के समीप हो रहे कटान का बाढ़ खंड के अफसरों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गांव हजारा के समीप पहले ही सात किसानों की 24 एकड़ में खड़ी गन्ना की फसल नदी में समा चुकी है। बुधवार को नदी का जलस्तर काफी कम रहा। मगर कटान की गति तेज रही। नदी का पानी कम होने पर बुधवार को कई किसान खेतों में पहुंचे। कई खेतों में कटान से प्रभावित गन्ना के सूखे पौधों के ढेर मिले। गांव खिरकिया बरगदिया में रघुुनाथ, हरीहर, अलवीर के खेतों में बुधवार को धीमी गति से कटान जारी रहा। बाढ़ खंड के जेई डीके सिंह, सौरभ पांडेय ने गांव खिरकिया बरगदिया के समीप कटान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें