फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान खरीद के लिए जिले में बनाए गए 134 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में धान खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। किसानों से धान खरीद के लिए जिलेभर में 134 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद शुरू होने से पहले केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन

धान खरीद की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह लगातार अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में धान खरीद के लिए 134 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कराई जा रही हैं। खरीद केंद्रों पर किसानों के लिए जरूरी सुविधाओं के साथ ही धान की तौल और खरीद से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीद शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। केंद्रों पर किसी तरह की अव्यवस्था न रहे और किसानों को अपनी उपज बेचने में अनावश्यक दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें