फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में ऊदबिलाव की गणना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व में बाघ के अलावा विलुप्त हो रहे वन्यजीवों की गणना के प्रयास शुरू हो गए हैं। इसके लिए विलुप्त प्रजाति के अंतर्गत संरक्षित श्रेणी के वन्यजीव ऊदबिलाव की जिले के जंगलों में गणना शुरू की गई है। पहले पगचिह्नों को ट्रेस करने का कार्य आरंभ हो गया है। इसके बाद कैमरों की मदद से गणना की जाएगी। अफसरों के निर्देश पर टाइगर रिजर्व की पांचों रेंजो में यह कार्य शुरू कर दिया गया है। जिले के जंगल को बाघ संरक्षण के लिए साढ़े चार साल पूर्व टाइगर रिजर्व का दर्जा मिल चुका है। 73 हजार हेक्टेयर में फैला जंगल पांच रेंजों में बंटा हुआ है। खास बात यह है कि बाघ संरक्षण के लिए बने टाइगर रिजर्व में लंबा समय बीतने के बाद भी संसाधनों को पूर्ण नहीं किया गया, लेकिन जंगलों का मनोरम प्रकृतिक वातावरण वन्यजीवों के लिए मुफीद बना हुआ है। जिले के अलावा पूरे देश में कुछ वन्यजीव विलुप्त होने के कगार पर हैं। इनमें ऊदबिलाव भी शामिल है। इसे संरक्षित श्रेणी में रखा गया है। टाइगर रिजर्व में बाघ और तृणभोजी वन्यजीवों के अलावा विलुप्त प्रजाति के ऊदबिलाव की संख्या कितनी है, यह जानने के लिए अफसरों ने गणना शुरू करा दी है। जंगलों में पहले पगचिह्न ट्रेस करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद कैमरों की मदद से गणना की जाएगी। टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एचराजा मोहन ने बताया कि ऊदबिलाव की वास्तविक संख्या जानने के लिए टाइगर रिजर्व की सभी रेंजों में गणना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें