फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ते रहे वाहन सवार, हाईवे पर लगा जाम

Sat, 22 Dec 2018 10:59 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ने थानाध्यक्ष गजरौला, तो दूसरे ने भाजपा जिलाध्यक्ष का करीबी बता दिखाया रौब
विज्ञापन


असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल पर जाम की झाम कम नहीं हो रही है। शनिवार को नहर पुल पर आमने-सामने से पहुंचे दो चार पहिया वाहनों के चालकों के बीच गाड़ी बैक करने की बात पर अनबन हो गई। दोनों जिद पर अड़ गए और वाहन जस के तस पुल पर आमने-सामने खड़ा कर झगड़ना शुरू कर दिया। जिससे दोनों ओर जाम लग गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर समाधान कराया। इस दौरान आधा घंटे तक राहगीर फंसकर रह गए।
विज्ञापन

असम हाईवे पर नगर से 10 किलोमीटर दूर हरदोई ब्रांच नहर का पुल जर्जर होने से वर्ष 2016 में इसकी मरम्मत की गई थी। इसके बाद से पुल सकरा हो गया है। अक्सर पुल पर जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे दो वाहन आमने-सामने से आ गए। दोनों वाहन चालक अपने वाहनों को पीछे हटाने को तैयार नहीं थे। इसी बात पर अनबन शुरू हो गई। एक ने खुद को थानाध्यक्ष गजरौला, तो दूसरा भाजपा जिलाध्यक्ष का करीबी बता रौब गांठने लगा। बहसबाजी के बीच दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। राहगीरों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक वाहन सवार को समझाकर उसका वाहन पीछे कराया, तब कहीं जाम से लोगों को निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें