खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को खेकड़ा थाने आयोजित समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप और थाना प्रभारी एसपी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें राजस्व और विद्युत विभाग से संबंधित तीन शिकायती पत्र आए। सीओ ने तीनों शिकायत संबंधित विभाग के प्रतिनिधि को दे दी। साथ ही सीओ ने गत दिनों थाना दिवस में आयी शिकायतों की समीक्षा की।