फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में कम नहीं हो रही बाघ की चहलकदमी

Wed, 14 Nov 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में लगातार बाघों की बढ़ती चहलकदमी को लेकर किसानों और ग्रामीणों में भारी दहशत बनी हुई है। मंगलवार की रात भी बाघ पंडरयाफार्म में खेतों से होता हुआ सड़क पर आ गया। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। भूड़ा फार्म में भी बाघ के पगचिह्न मिले हैं।
विज्ञापन

गांव पंडरा रामदास निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरसेवक सिंह ने बताया कि कई दिनों से इस क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी जारी है। पिछले दो सप्ताह से दो बाघ लगातार इस क्षेत्र में मटर और गन्ने के खेतों में घूम रहे हैं। बाघ यहां से घूमते हुए कटैया पंडरी तक चले जाते हैं। दोबारा फिर घूमते हुए इसी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। मंगलवार की रात भी एक बाघ पंडरया फार्म की ओर से खेतों में होकर सड़क पर आ गया और पंडरा राम दास निवासी सुच्चा सिंह के खेत में होकर गुरसेवक सिंह के मटर के खेत में पहुंचा और निंदर सिंह के खेत में होते हुए गांव कटमटा निवासी सतनाम सिंह के खेत में होकर अप्सरा नदी किनारे खड़ी झाड़ियों में चला गया। बाघ की सूचना मिलने पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए और बाघ की सूचना वन विभाग को दी, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसको लेकर ग्रामीणों एवं किसानों में वन विभाग के प्रति भारी रोष है। उधर दस किलोमीटर दूर कस्बा मझोला निवासी रामऔतार अग्रवाल के गांव भूड़ा स्थिति फार्म हाउस में बाघ के ताजे पगचिह्न मिलने की सूचना पर पहुंचे निगरानी टीम के वन दरोगा शेर सिंह, तेज पाल, चेतन कुमार मुशताक अहमद ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए और ग्रामीणों को अलर्ट किया। तहसील क्षेत्र के आबादी में घूम रहे बाघों को लेकर ग्रामीणों व किसानों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें