फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कुर्रा गांव में मिल गए बाघ के पगचिन्ह

विज्ञापन
विज्ञापन
16 पीबीटीपी 24
विज्ञापन



अब कुर्रा गांव में मिल गए बाघ के पगचिह्न
सूचना पर पहुंची निगरानी टीम, किया अलर्ट
अमरिया। तहसील क्षेत्र में घूम रहे बाघों का विचरण जारी है। अब कुर्रा गांव में बाघ के पगचिह्न मिलने के बाद ग्रामीण दहशतजदां हो गए। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची निगरानी टीम ने हर बार की तरह पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया और चलती बनी।
विज्ञापन

तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव कुर्रा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपने खेत पर गए थे। खेत चेक करते वक्त उनका रास्ते में बाघ के पगचिह्न दिखाई दिए। इस पर वह घबरा गए और पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों को जानकारी दी। बाघ की दस्तक पता लगते ही गांव में शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर निगरानी टीम के वन दरोगा देवऋषि सक्सेना, शैलेंद्र कुमार, सोमपाल, चेतन कुमार मौके पर पहुंचे और बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। वनकर्मियों ने आबादी क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी को देखते हुए अलर्ट रहने एवं खेतों पर अकेले न जाने की बात कहते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें