खतौली। रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी सचिन आर्य एडवोकेट मंगलवार को अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम से मिले। उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि बुढ़ाना अंडरपास के नीचे आधे हिस्से में ईंटों का खड़ंजा लगा है, जबकि दूसरी ओर का हिस्सा काफी नीचा है। इस कारण बरसात में यहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। पानी निकासी की भी कोई उचित व्यवस्था नहीं है। जलभराव होने और जर्जर सड़क के कारण राहगीरों के साथ साथ छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को भी परेशानियां उठानी पड़ती है। सड़क के बीच में कोई संकेतक न होने के कारण वाहन पलट जाते हैं। उन्होंने समस्या के जल्द समाधान की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जगदीश आर्य, छत्रपाल सिंह, दिमाग सिंह, रामकुमार भूखखेड़ी, राजेश कुमार, सुबोध सोम, हरिनिवास रतनपुरी, राजेंद्र सैनी बड़सू, अमित त्यागी, मुकेश शर्मा, मोहम्मद अरशद, राजेंद्र रोहतगी, अरुण सैनी, तपेश्वर सैनी सिकंदरपुर, सचिन सैनी बड़सू, अरविंद सैनी बड़सू, विकास कश्यप घनश्यामपुरा, नितिन कुमार आदि शामिल रहे।