फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल तिराहे से हटाए जाएं डग्गामार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में व्यापार बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने बताया कि रोहाना टोल प्लाजा व सिवाया टोल प्लाजा पर तीन घंटे में ही दोबारा टोल लिए जाने और कोई छूट न दिए जाने का मुद्दा उठाया। अस्पताल तिराहे पर डग्गामार वाहनों के कारण जाम की समस्या को रखा।
विज्ञापन

डीएम अजय शंकर पांडेय ने व्यापारियों को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम ने बताया कि नालों की सफाई कराई जा रही है। बरसात से पहले सभी नालों की सफाई हो जाएगी। मीनाक्षी चौक पर लाइट ठीक करा दी गई हैं। व्यापारियों ने सड़कों के बीच में लगे बिजली के खंभों को हटवाने की मांग की। डीएम ने अधिशासी अभिंयता विद्युत को निर्देश दिए कि जहां-जहां विद्युत पोल बीच सड़क में लगे हैं, उन्हें हटवाने की कार्रवाई शुरू की जाएं। व्यापारियों ने सर्राफा बाजार के पास पुलिया को ठीक कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि शीघ्र ही कार्य पूर्ण कराया जाएं। डीएम ने बताया कि शहर के चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनवाई जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि शहर में चल रहे सफाई अभियान में अपना बहुमूल्य योगदान दें। बैठक में प्रभारी सीडीओ महेंद्र प्रसाद, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, उपायुक्त वाणिज्य कर, व्यापारी बंधु व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें