खेकड़ा (बागपत)। गांधी प्याऊ पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन किया। गांधी प्याऊ पर आयोजित श्री धार्मिक रामलीला मंचन में विश्वामित्र मुनि राम लक्ष्मण को अपने साथ ले जाते है। वनों में वह ताड़का सुबाहु आदि का वध करके मुनियों की रक्षा करते हैं। वहां से वह राजा जनक के यहां मिथिला पुरी में जाते है और जनक की प्रतिज्ञा के अनुसार राम शिव के धनुष को भंग कर देते हैं, सीता भगवान राम के गले में जयमाला डालती है। इसी बीच चारों ओर भगवान राम की जयजयकार गूंज उठती है। रामलीला के संचालन में रामलीला कमेटी के प्रधान पुनीत शर्मा, नरेश शर्मा, उमेश शर्मा, तरुण गुप्ता, नवाब सिंह धामा, अनिरुद्ध गौड़, पुष्पेंद्र कुमार, पीयूष शर्मा, राजेश शर्मा, अजय शर्मा, प्रवेश शर्मा, तेजपाल सिंह, दीपक शर्मा, राजेंद्र यादव आदि रहे।