फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने देशहित में कार्य करने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर में स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय चतुर्थ पन्ना धाय बालिका योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया। इसमें प्रशिक्षक प्रियंका आर्य ने छात्राओं को व्यायाम, आसन, जूडो कराटे, प्राणायाम आदि के बारे में बताया। कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन व बुद्धि का विकास होता है। अच्छे चरित्र का होना भी जरूरी होता है। छात्राओं ने देश व समाज हित में होने वाले कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया। इसमें कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेश चंद जैन, सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, प्राचार्य आर के जैन, मनोज आर्य, सुंदर सैनी, श्रीपाल आर्य, प्रभा अग्रवाल, गीता त्यागी, मीनाक्षी, कविता, आरती, प्रिया वर्मा, काजल, अर्चना, ज्योति, पारूल, प्रीति आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें