खेकड़ा (बागपत)। दो अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के चलते सम्पूर्ण देश में सफाई अभियान चलाने का आह्ववान किया है। उक्त अभियान को सफल बनाने के लिये अधिकारी, कर्मचारी व सफाईकर्मी भी जुटे हैं। मंगलवार को तहसील परिसर में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी एवं नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने तहसील परिसर में दिन भर विशेष सफाई अभियान चलाया। दोनों अधिकारी दिन भर नगर पालिका के सफाई कर्मियों के साथ तहसील परिसर एवं आसपास साफ सफाई करने में जुटे रहे। सभी ने खेकड़ा को साफ स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान नीरज शर्मा, अनुज धामा, अमरीश कुमार, त्रिलोकी समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे।