खेकड़ा (बागपत)। रक्षाबंधन के त्योहार पर नगर के मोहल्ला रामपुर में लोक साहित्य संस्कृति समिति के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने भाई-बहन के अटूट प्यार का वर्णन किया। गोष्ठी का शुभारंभ कवि गजेंद्र गजानन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कवि राकेश आचार्य ने कहा कि मां भारती, मां भारती आओ सब उतारें बहनों की आरती। कवि गजेंद्र गजानन ने कहा कि, क्यों भूल गई बहना क्यूं कर लिया किनारा, तेरे बगैर बहना अब कोई नहीं सहारा। कवि अजय कुमार ने कहा कि, आतंकवाद का रावण माना, बहुत बड़ा बलशाली है, राम तुम्हारे अंदर है तो हर घर में दीवाली है। काव्य गोष्ठी में अनेक कवियों ने काव्य पाठ किए। इस दौरान अनेक कवि एवं श्रोता मौजूद रहे।