खेकड़ा (बागपत)।
जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर के युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर देशव्यापी आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन खेकड़ा के सदस्यों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर हजारों पत्र लिखे । इसमें फाउंडेशन के जिला संयोजक सुंदर सैनी, अमित झा, आर के जैन, सतेंद्र कुमार फुलैरा, पुनीत त्यागी, मनोज बंसल, आदित्य कुमार, मोहित, राहुल, कुलदीप बंसल आदि रहे। ब्यूरो