फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई बारिश, सुबह काले बदरा आए और चले गए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दोपहर में धूप और उमस से बेचैन दिखे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सुबह काले बदरा छाए रहे और फिर दोपहर में अचानक धूप ने गर्मी का एहसास दिला दिया। सुबह दस बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए तो लोगों की बेचैनी बढ़ गई। उमस होने के कारण दोपहर में लोग पसीने से तरबतर रहे। शाम करीब पांच बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ तो लोगों ने राहत महसूस की।
पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश से मौमस में काफी बदलाव था। लोग भी खुशगवार मौसम का आनंद लेते दिखाई दे रहे थे। रविवार सुबह भी काले बदरा छाए रहने पर लोगों ने राहत महसूस की। इस बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह आठ बजे सूर्य देवता ने हाजिरी लगाकर धूप होने का एहसास लोगों को करा दिया। दोपहर करीब एक बजे स्थिति यह हो गई कि गर्मी के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। पैदल चल रहे लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। रविवार होने के चलते स्कूल व सरकारी कार्यालयों की छुट्टी थी। जिस कारण भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की आवाजाही कम देखी गई। सिर्फ वहीं लोग घर से बाहर निकले जिनको जरूरी काम था। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार दो दिन जारी रही हल्की बारिश होने से वह खुश थे, किसानों के चेहरों पर भी खुशी की झलक रही थी। इस बीच मौसम में हुए पलटवार ने एक बार सभी को निराश कर दिया। दोपहर में धूप के बीच उमस बरकरार रहने के कारण लोग घरों में ही कैद रहे। शाम होते ही घूमने के लिए लोगों ने घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया। कोई छत पर तो कोई घर के बाहर गलियों और पार्कों में टहलता दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरनपुर में सुबह हुई बूंदाबांदी
पूरनपुर। रविवार को सुबह करीब पांच बजे बूंदाबांदी के बीच सूर्यदेव की आंखमिचौली होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश न होने से किसानों को धान रोपाई के लिए खेतों में पानी भरना पड़ा। कुछ किसान फसलों की सिंचाई भी करते देखे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें